पूर्व मंत्री महेश गागड़ा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप… तेंदूपत्ता ठेकेदार से वसूले 91 लाख, विधायक मंडावी ने लगाया गंभीर आरोप
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कांग्रेस विधायक विक्रम मण्डावी ने पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि गागड़ा ने तेंदूपत्ता ठेकेदार को धमकाकर 91 लाख रूपयों की वसूली की है।
विधायक मण्डावी ने बीजापुर स्थित अपने सरकारी आवास में पत्रवार्ता लेकर पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रूपयों के ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज भी सबूत के तौर पर पत्रकारों के सामने पेश किया।
विधायक मंडावी ने कहा कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू ने तेंदूपत्ता ठेकेदार सुधीर कुमार माणिक को ब्लैकमेल कर 91 लाख रुपए वसूली की।
उक्त राशि पूर्व मंत्री गागड़ा के एक रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर किया गया। कांग्रेस विधायक ने बकायदा बैंक स्टेटमेंट का हवाला देते हुए जिला प्रशासन और सीसीएफ स्तर पर इस मामले की जांच करवाने की बात कही है।
बता दें कि पिछले दिनों तेंदूपत्ता परिवहनकर्ताओं को ठेकेदार द्वारा भुगतान ना करने के मामले को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की अगुवाई में भाजपा ने चक्काजाम किया था।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा क्या है जो इंसान ले सकता है पर कभी वापस नहीं दे सकता?https://t.co/8L59uVHvdq
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 27, 2023
इस मामले को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर ठेकेदार से उगाही करने का आरोप लगाया है।
विधायक ने भाजपा के तमाम आरोपों का खंडन भी किया है, जिसमें परिवहनकर्ताओं को भुगतान में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया था।
कांग्रेस विधायक विक्रम मण्डावी के इस गंभीर आरोप के बाद जिले में सियासत गरमा गई है। हालांकि, पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा की फिलहाल इस मसले पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read More :-
बॉलीवुड फिर सदमे में, अब इस हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा… शोक में डूबी इंडस्ट्री, अंतिम विदाई में रोक नहीं सके आंसूhttps://t.co/2g5AmQpva6
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 26, 2023