किसानों की बल्ले-बल्ले: 24.52 लाख किसानों के खाते में आ गए पैसे, अब हर महीने ₹1500 देगी सरकार
रायपुर @ खबर बस्तर। किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने 24.52 लाख किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं और श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया गया।
सम्मेलन में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। वहीं ‘गोधन न्याय योजना’ के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।
Read More:
GK Quiz: वो कौन सी चीज है, जिसे लड़की पहनती भी है और खाती भी है? दम है तो जवाब दो !https://t.co/xe7TK8hSfX
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 28, 2023
इसके अलावा प्रदेश के 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी दी गई।
बता दें कि ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रुपए हो गई है।
श्रमिकों को आजीवन मिलेगी 1500 रुपए की पेंशन
सम्मेलन में ‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’ का शुभारंभ किया गया. इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत 1500 रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी। लाभार्थी श्रमिकों को 10 साल तक पंजीकृत रहना अनिवार्य है।
266 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया गया।
इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया।
Read More:
CBSE sholarship: बेटियों को मिलेगी हर महीने स्कॉलरशिप, ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी डिटेलhttps://t.co/rZWT6PvgiT
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 23, 2023
FAQ:
-
राजीव गांधी किसान न्याय योजना क्या है?
राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में 1500 रुपए प्रति एकड़ की राशि दी जाती है। यह राशि किसानों को फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दी जाती है।
-
गोधन न्याय योजना क्या है?
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है, जिसके तहत गोबर बेचने वाले किसानों को प्रति किलोग्राम 2 रुपए की राशि दी जाती है। यह राशि गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, बायो गैस, जैविक खाद, आदि बनाने के लिए दी जाती है।
-
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना क्या है?
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माण श्रमिकों को जीवन पर्यंत 1500 रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी। लाभार्थी श्रमिकों को 10 साल तक पंजीकृत रहना अनिवार्य है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |