नक्सलियों ने शांति वार्ता को लेकर जारी किया प्रेसनोट, सरकार के सामने रखी ये मांगे!
के. शंकर @ सुकमा। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ शांति वार्ता की सशर्त पेशकश की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में वार्ता को लेकर दिए गए बयान पर माओवादियों ने प्रतिक्रिया देते हुए यह प्रस्ताव रखा है।
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी द्वारा गुरूवार को जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार माओवादियों ने शांति वार्ता के लिए कुछ शर्तें रखीं हैं। नक्सली संगठन का कहना है कि वार्ता के लिए वे हमेशा तैयार हैं, बशर्ते सरकार इसके लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करे।
प्रेस नोट में इन शर्तों का उल्लेख
- प्रेसनोट में कहा गया है कि वार्ता की शर्तों पर मुख्यमंत्री अपनी राय स्पष्ट करें।
- पीएलजीए जन संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाएं।
- हवाई हमले बंद किए जाएं।
- बस्तर में सशस्त्र बलों के कैंप हटाएं।
- फोर्स को वापस भेजा जाए।
- जेलों में बंद नेताओं को वार्ता के लिए रिहा किया जाए।