नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में की आगजनी, मौके पर लगाया बैनर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले बुधवार को दंतेवाडा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में 10 जवानों समेत 11 लोगों की शहादत हो गई थी।
इसके दूसरे दिन माओवादियों ने नारायणपुर जिले में सड़क काटकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। वहीं अब एक और नक्सली वारदात सामने आई है।
बीती रात नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के हर्रा कोडेर गांव में मोबाइल टॉवर में आगजनी कर दहशत फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, मालेवाही थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
नक्सलियों ने बारसूर-पल्ली मार्ग पर हर्राकोड़ेर गांव में लगे जिओ कंपनी के टावर में आगजनी की है। घटना के बाद से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है।
बता दें कि अबूझमाड़ के इस क्षेत्र में हाल ही में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हुई थी, जिसे नक्सलियों ने निशाना बनाया है।
नक्सलियों की आमदई एरिया कमेटी द्वारा मौके पर बैनर भी लगाए हैं। जिसमें कारपोरेट करण, सैनिकीकरण, सड़क, पुलिया, पुलिस, कैम्प का विरोध करने की बात लिखी गई है।
नक्सली बैनर में पल्ली-बारसूर सड़क पर सवारी गाड़ी चलाना बंद करने, आमदई खदान, बोधघाट बांध को रद्द करने व जल, जंगल, जमीन बचाने आगे आने की बात लिखी हुई है।
Read More :-
नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, यहां देखिए घटनास्थल की Exclusive तस्वीरेंhttps://t.co/Tj8fxEhaUN
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 26, 2023
दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है।
यह एक्सक्लूसिव वाडियो नक्सली हमले के वक्त का बताया जा रहा है। इस वीडियो को एक जवान ने अपने मोबाइल से रिकार्ड किया है।
आईईडी ब्लास्ट के दौरान रिकार्ड किए गए लाइव वीडियो में सड़क पर एक बैग पड़ी दिख रही है। वहीं सड़क की दूसरी ओर एक जवान नक्सलियों से मोर्चा लेता नजर आ रहा है।
नक्सली हमले का LIVE वीडियो : IED ब्लास्ट के धमाके और गोलीबारी के बीच गूंजी आवाज़… ’उड़ गया भैया, पूरा उड़ गया“ pic.twitter.com/3TLpQZ6KDP
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 27, 2023
ये वीडियो हमले के ठीक बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में धमाके की जगह बारूद का धुआं उठता दिख रहा है और गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है।
वीडियो में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इसी बीच एक आवाज गूंजती है, ’उड़ गया भैया, पूरा उड़ गया.“ जिसका अर्थ है- पूरी गाड़ी विस्फोट से उड़ा दी गई है।
नक्सली हमले का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमले का खौफनाक मंजर देखकर हर कोई सकते में है।
Read More :-
बालीवुड से आई बुरी खबर : अभिषेक बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़, रोते हुए पहुंची जया बच्चन, इस मशहूर हस्ती का निधन https://t.co/jfdOC7uvkL
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 25, 2023