इस विभाग के अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश… यहां देखिए पूरी लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग में पदस्थ 8 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापता आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी किए गए पदोन्नति आदेश में आधा दर्जन से अधिक अफसरों के नाम शामिल हैं।
प्रमोशन लिस्ट के मुताबिक, सहायक संचालक कृषि से उप संचालक कृषि के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन….
मोनेष कुमार साहू, सहायक संचालक कृषि, कार्यालय उप संचालक कृषि जिला धमतरी को उप संचालक कृषि जिला धमतरी के रूप में पदोन्नति दी गई है।
उमेश सिंह, सहायक संचालक कृषि कार्यालय उप संचालक कृषि जिला महासमुंद को उप संचालक कृषि संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
सत्यजीत कंवर, सहायक संचालक कृषि, कार्यालय उप संचालक कृषि जिला बीजापुर को उप संचालक कृषि जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही बनाया गया है।
मोरध्वज डडसेना, सहायक संचालक कृषि, कार्यालय उप संचालक कृषि जिला बेमेतरा को उप संचालक कृषि जिला बेमेतरा के पद पर पदस्थ किया गया है।
अनिल कुमार वर्मा, सहायक संचालक कृषि अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतापपुर जिला सूरजपुर को उप संचालक कृषि जिला रायगढ़ बनाया गया है।
अजय कुमार, सहायक संचालक कृषि, कार्यालय संचालनालय नवा रायपुर को उप संचालक कृषि जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है।
राजीव श्रीवास्तव, सहायक संचालक कृषि, कार्यालय उप संचालक कृषि जिला कबीरधाम को उप संचालक कृषि जिला बस्तर जगदलपुर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अमित कुमार सिंह, सहायक संचालक कृषि, कार्यालय संचालनालय इंद्रावती भवन को अवर सचिव कृषि तकनीकी शाखा में पदस्थ किए जाने हेतु सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपता है।