Paid Leave, Paid Holiday, Employees Paid Holiday : कर्मचारियों को वेतन के साथ अवकाश का लाभ मिलेगा। 19 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।
ऐसे में कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक संस्थाएं किसी भी तरह काम करने वाली मजदूरों को 19 अप्रैल को अवकाश का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इस अवकाश के लिए उनके वेतन भी नहीं काटे जाएंगे।
जिले में मजदूरी करने वाले कामगार मजदूर के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग की ओर से मतदान दिवस पर अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
इस मामले में सहायक श्रम आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि मतदान के दिन 19 अप्रैल को हर औद्योगिक संस्थान में अवकाश घोषित किया गया।
मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर
छुट्टी वाले दिन मजदूरों को वेतन भी दिया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा लोकसभा क्षेत्र के कामगार मजदूर के मतदान अधिकार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सहायक श्रम आयुक्त शिखर संदीप कुमार ने बताया कि मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया गया है।
आदेश की अवहेलना पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई
श्रम विभाग के अनुसार राजस्थान के सीकर में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों दुकानों औद्योगिक उपक्रमों को मतदान दिवस 19 अप्रैल के लिए बंद रखा जाएगा।
ऐसे में इन स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन के साथ अवकाश से स्वीकृत किया गया था कि मजदूर भी मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके और स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से इसका उपयोग कर सके।
मजदूर श्रम विभाग या रिटर्निंग अधिकारी को कर सकते शिकायत
ऐसे में उन्हें छुट्टी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 19 अप्रैल के दिन अगर मजदूरों को निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठान दुकान औद्योगिक उपक्रम से छुट्टी नहीं मिलती है।
यह भी पढ़ें:
तो मजदूर इसके शिकायत श्रम विभाग या रिटर्निंग अधिकारी को कर सकते हैं। आदेश की अवहेलना पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
सवैतनिक अवकाश क्या है?
सवैतनिक अवकाश वह अवकाश है जिसके तहत जब कोई कर्मचारी अपनी नौकरी से छुट्टी लेता है, लेकिन उसे वेतन मिलता रहता है। यह अवकाश विभिन्न कारणों से लिया जा सकता है, जैसे:
- बीमारी: यदि कर्मचारी बीमार है, तो उसे बीमारी अवकाश (sick leave) दिया जाता है।
- निजी अवकाश: कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए निजी अवकाश (personal leave) ले सकता है।
- छुट्टी: कर्मचारी अपनी छुट्टियों (vacation) का आनंद लेने के लिए सवैतनिक अवकाश ले सकता है।
- त्यौहार: भारत में कई त्यौहार मनाए जाते हैं, और कर्मचारियों को इन त्यौहारों पर सवैतनिक अवकाश दिया जाता है।
- अन्य कारण: कुछ अन्य कारणों से भी कर्मचारी को सवैतनिक अवकाश दिया जा सकता है, जैसे कि शादी, बच्चे का जन्म, मृत्यु, आदि।
सवैतनिक अवकाश के दो मुख्य प्रकार होते हैं:
1. अर्जित अवकाश: यह वह अवकाश है जो कर्मचारी को एक निश्चित अवधि (जैसे, एक वर्ष) में काम करने के बाद मिलता है। अर्जित अवकाश की संख्या कंपनी की नीति के अनुसार भिन्न होती है।
2. अनर्जित अवकाश: यह वह अवकाश है जो कर्मचारी को अर्जित अवकाश खत्म होने के बाद मिलता है। अनर्जित अवकाश की संख्या भी कंपनी की नीति के अनुसार भिन्न होती है।
कर्मचारियों को कुछ अन्य अवकाश भी मिल सकते हैं, जो निम्न हैं:
- आकस्मिक अवकाश: यह अवकाश किसी आपातकालीन स्थिति, जैसे कि परिवार में मृत्यु या बीमारी के मामले में लिया जा सकता है।
- मातृत्व अवकाश: यह अवकाश गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म और देखभाल के लिए दिया जाता है।
- पितृत्व अवकाश: यह अवकाश पिता को बच्चे के जन्म और देखभाल के लिए दिया जाता है।
चिकित्सा अवकाश: यह अवकाश कर्मचारी को गंभीर बीमारी या चोट के मामले में दिया जाता है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |