IMD Heatwave Alert, IMD Weather Update, Mausam, Monsoon Forecast : मौसम बदल गया है। एक तरफ जहां दिल्ली में बारिश सहित तेज हवा की गतिविधि से मौसम सुहावना हुआ है।
वहीं कई राज्यों में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में आज से तापमान में गिरावट का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। जिसका प्रभाव मध्य भारत पर भी देखा जा सकता है।
ऐसे में लखनऊ और पटना में भी तापमान में कमी आएगी। हालांकि इन दोनों जगह पर फिलहाल तापमान दिल्ली से भी अधिक है।
कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के मुताबिक देश में तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ। तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
हालांकि 9 अप्रैल तक कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। जिसके लिए लगातार सरकार द्वारा अल्टीमेटम दिया जा रहा है।
अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी
अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल अप्रैल महीने में ही राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड सहित कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
अहमदाबाद में भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। जिसके कारण ट्रैफिक सिग्नल को 12:00 से 4:00 बजे तक बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है।
आंधी तूफान और भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा मिजोरम असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में आंधी तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वही अरुणाचल प्रदेश में 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।
कश्मीर घाटी के मैदानी इलाके में भी मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वही उत्तराखंड में भी मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में बादलों का आगमन देखने को मिलेगा।
गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में भी बदलाव
कई राज्यों में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित के राज्यों में 5 दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
हालांकि उत्तर भारत के राज्यों में थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आसमान में बादलों का आवगमन जारी रहेगा। जिसके कारण तापमान में कमी आएगी।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। हरियाणा पंजाब में भी इसका हल्का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भारत के कई राज्यों में भयानक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है 85 प्रतिशत हिस्सा आग से झुलस ने का Alert जारी किया गया।
कर्नाटक में एल नीनो में वृद्धि के कारण हीट वेव की स्थिति निर्मित हो सकती है। वही बेंगलुरु में भी पानी का संकट लगातार देखा जा रहा है।
8 और 9 अप्रैल तक बारिश के साथ गर्मी से कुछ राहत
उत्तरी कर्नाटक सहित कर्नाटक में 8 और 9 अप्रैल तक बारिश के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तापमान में 2 से 3% का हिसाब देखा जाएगा।
अहमदाबाद में ट्रैफिक सिग्नल को बंद रखा गया है। वही बच्चों के लिए स्कूल टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर की शिफ्ट को भी सुबह बुलाने का निर्णय लिया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |