पुलिस प्रमोशन: इस जिले में प्रधान आरक्षकों को मिली पदोन्नति, ASI के रूप में हुए प्रमोट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इन्हें सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच शेख के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार कुल चार प्रधान आरक्षकों का प्रमोशन किया गया है।
धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी प्रशांत ठाकुर और एडिशनल एसपी ने धान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत हुए चार हेड कांस्टेबल को स्टार लगा कर सम्मान किया।
इनका हुआ प्रमोशन
01 विरेन्द्र बैस
02 उत्तम निषाद
03 श्याम सिंह सोरी
04 डोमार सिंह ध्रुव
इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों को बधाई व देते हुए एसपी ने कहा कि प्रमोशन निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।
पदोन्नति के बाद कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है और जिम्मेदारी व कार्यो में भी वृद्धि होती है। एसपी ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |