Rajyog 2024, Ruchak Rajyog 2024, Mangal Gochar 2024 : सेनापति मंगल गोचर करने वाले हैं। मंगल का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। 1 जून शनिवार के दिन मंगल अपनी खुद की राशि में इसमें गोचर करेंगे। दोपहर 3: 39 मिनट पर उनका गोचर होगा।
मंगल मेष राशि में 12 जुलाई तक रहेंगे। इन 42 दिनों में कई राशियों के लिए बेहद सार्थक परिणाम लेकर आएंगे। रुचक राजयोग का निर्माण करने के साथ ही कई राशियों के जातकों को सफलता साहस ऊर्जावान और धन का लाभ मिलेगा। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों राशियों के लिए यह शुभ फल अर्पित करेंगे।
रुचक राजयोगकी बात करें तो इस राजयोग का निर्माण तब होता है, जब मंगल मकर राशि अथवा अपनी खुद की मेष या वृश्चिक राशि के केंद्र स्थान में शामिल होते हैं। मंगल लोगों को साहस और पराक्रमी बनाते हैं।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
रूचक राजयोग के मेष राशि में गोचर करने के साथ मेष राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी।अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में डील मिल सकती है। तरक्की के साथ किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भविष्य उज्जवल रहेगा।
सिंह राशि के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। बिजनेस में खूब नाम कमाएंगे। व्यापार का विस्तार करेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ होने के साथ ही नौकरी मिलने के भी आसार हैं। करियर में सफलता हासिल करेंगे।
धनु राशि वाले के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। करियर में तरक्की मिलेगी। उन्नत होने के साथ ही भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस की योजना शुरू होगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। वहीं धन बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे। साहसी बने रहेंगे। साहस में वृद्धि होगी।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। Khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए अपनी ज्योतिष आचार्य से संपर्क अवश्य करें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |