सुबह 7 से 10 बजे तक लगेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश… भीषण गर्मी और लू से हाल बेहाल, इन जिलों में बदली स्कूलों की टाइमिंग
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। गर्मी का आलम यह है कि अप्रैल के महीने में ही जून सी तपती-चुभती गर्मी का अहसास हो रहा है।
भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कई जिलों में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। फिलहाल अधिकांश जिलों में शैक्षणिक संस्थाएं सुबह 7 से 11ः30 बजे तक संचालित की जा रही है।
इन जिलों में 10 बजे तक लगेंगे स्कूल
हालांकि, भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए कोरबा और रायगढ़ जिले में स्कूल सुबह 10 बजे तक ही लगाने का निर्णय लिया गया है। दोनों जिलों के कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
Read More :-
जिला शिक्षा अधिकारी और क्लर्क निलंबित… शिक्षक प्रमोशन में गड़बड़ी मामले में कार्रवाई, जूनियर शिक्षक को बना दिया था प्रधान पाठकhttps://t.co/AzZXcE55cA
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 17, 2023
कोरबा जिले में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिला प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में कटौती की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक एक पाली में लगने वाली कक्षाएं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक संचालित होगी।
- इसी तरह 2 पालियों में लगने वाली सभी शासकीय और अशासकीय कक्षाएं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लगेगी।
- हाईस्कूल और हायर सेकेंडर की कक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लगेगी।
- हालांकि कार्यालय पूर्व की भांति सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक संचालित होगा।
Read More :-
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 54 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी… जानिए कैसे करें आवेदनhttps://t.co/JbRQJU3nMQ
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 18, 2023
रायगढ़ जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में पड़ रहे भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार से स्कूल संचालन का समय सुबह 10 बजे तक निर्धारित किया है।
कलेक्टर सिन्हा के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल संचालन के संबंध में आदेश जारी किया गया है।
- एक पाली में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं प्रातः 7 से 10 बजे तक संचालित होगी।
- दो पालियों में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं-प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं प्रातः 7 से 10 बजे तक लगेंगी।
- हाई/हायर सेकेण्डरी स्तर की कक्षाएं प्रातः 8 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक संचालित होगी।
- शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय पूर्ववत प्रातः 10 से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगी।
Read More :-
मौसम अलर्ट : प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी… जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसमhttps://t.co/SY8YSNlCBk
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 15, 2023