मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 2 माओवादी गिरफ्तार… DRG जवानों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानो ने बड़ी सफलता हासिल की है।
डीआरजी के जवानों ने एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से एक घायल नक्सली समेत दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि बीजापुर एसपी अंजनेय वर्षानेय ने की है।
Read More :-
जिला शिक्षा अधिकारी और क्लर्क निलंबित… शिक्षक प्रमोशन में गड़बड़ी मामले में कार्रवाई, जूनियर शिक्षक को बना दिया था प्रधान पाठकhttps://t.co/AzZXcE55cA
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 17, 2023
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह नैमेड़ थाना क्षेत्र के कचलावारी के जंगलों में डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच जारदार मुठभेड़ हुई।
बताया जा रहा है कि सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को खदेड़ दिया।
दोनों ओर से कई राउंड तक चली फायरिंग के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले।
गोलीबारी थमने के बाद जवानों द्वारा घटनास्थल के आसपास की गई सर्चिंग में एक मृत नक्सली का शव बरामद किया गया। वहीं मौके से एक घायल व एक 2 अन्य माओवादी को गिरफ्तार किया गया।
Read More :-
मौसम अलर्ट : प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी… जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसमhttps://t.co/SY8YSNlCBk
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 15, 2023
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर कई अन्य नक्सली भी मौजूद थे लेकिन फायरिंग की आड़ में वो भाग निकले।
घटनास्थल से नक्सली की लाश के अलावा अन्य कई नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।