IPS ट्रांसफर : कई जिलों के SP बदले गए, गृह विभाग ने जारी किया आदेश… यहां देखिए पूरी तबादला सूची
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस विभाग) द्वारा आईपीएस अफसरों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जारी तबादला सूची में कुल 8 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इस फेरबदल में बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, नारायणपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के एसपी बदले गए हैं।
यहां देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट….
– पारूल माथुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
– अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को राजनांदगांव जिले का एसपी बनाया गया है।
– सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरबा को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के पद पर नियुक्ति की गई है।
– उद्दयदी उदय किरण, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को पुलिस अधीक्षक कोरबा बनाया गया है।
– पुष्कर शर्मा, एएसपी पुलिस अधीक्षक नारायणपुर को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
– प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Read More :-
छुट्टी की घोषणा : कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 3 दिन का स्थानीय अवकाश घोषित… जानिए कब कब पड़ेगी छुट्टियां !
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 12, 2023