ट्रांसफर ब्रेकिंग : सालों से एक ही शाखा में जमे लिपिकों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया ट्रांसफर आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए सालों से एक ही विभाग में जमे हुए लिपिकों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में बड़ी संख्या में कर्मचारी इधर से उधर हुए हैं।
बता दें कि रायगढ़ जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है, जिसमें कुल 37 लिपिकों के नाम शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी कई सालों से एक ही पोस्ट पर जमे थे। प्रशासनिक दृष्टिकोण से इनका ट्रांसफर किया गया है।
Read More :-
अवकाश की घोषणाः स्कूल की छुट्टी का ऐलान, बच्चों की हो गई मौज… जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी !https://t.co/6we2QE0CoC
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 21, 2023
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी तबादला सूची के मुताबिक, कलेक्ट्रेट में पदस्थ राजस्व विभाग के 37 लिपिकों के प्रभार में फेरबदल किया गया है, जिसमें वरिष्ठ लिपिकों के भी प्रभार बदले गए हैं।
जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें स्टेनो के साथ ही रीडर कलेक्टर, भू-अर्जन, सहायक अधीक्षक, राजस्व लेखापाल, अपर कलेक्टर स्टेनो, जिला नाजिर जैसे कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
यहां देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट…