Heat Wave Alert: इन जिलों में लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज व येलो अलर्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गयाहै।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 19 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अब मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 21 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की बस्तर के रास्ते से एंट्री हो जाएगी और 24 जून तक इसके रायपुर पहुंचने की संभावना है।
Read More :-
iphone खरीदने मची होड़, सिर्फ ₹22999 में मिल रहा है 128 GB मॉडल, यह ऑफर हाथ से जाने ना देंhttps://t.co/LaX1ov4AL6
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 15, 2023
आगामी 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में लू चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों में आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जगहों पर भीषण गरमी और लू चलेगी। मौसम विभाग ने तीन संभाग के लिए लू और गरमी का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के भी कुछ जगहों पर येलो अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए जारी किया गया है। वहीं अगले 48 घंटे में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, और दुर्ग संभाग में लू और हिट स्ट्रोक की चेतावनी दी गयी है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन उसे कभी खाते नहीं हैं?https://t.co/T1Ip6AWHAd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |