कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल, इन नेताओं को 100% मिलेगी टिकट, घोषणा से पहले यहां देखिए पूरी सूची
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी मेज हो गई है। भाजपा जहां पहले ही अपने 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है, वहीं कांग्रेस खेमे में अभी मंथन का दौर जारी है।
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर लिया है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है।
बता दे कि कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज प्रदेश के दौरे पर हैं। वे आज राजनांदगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शुक्रवार की शाम कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी होगी।
जानकारी के मुताबिक, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन आज शाम 6 बजे पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीएम भूपेश बघेल समेत छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे।
सिंगल नाम पर होगी चर्चा
बताया जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में दावेदारों के सिंगल नाम व पैनल पर चर्चा होगी। अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। अंत में सभी नामों पर CEC निर्णय लेगी।
इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के 90 में से करीब 30 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रत्याशियों में ये कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी दावेदारी 100% तय मानी जा रही है।
कांग्रेस की पहली सूची में मंत्रियों और विधायकों के नाम शामिल होने का दावा सूत्र कर रहे हैं। पार्टी द्वारा प्रत्येक सीट पर जीतने वाले चेहरे को तवज्जो देने की बात कही तजा रही है, ताकि प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस दोबारा काबिज हो सके।
इन प्रत्याशियों की टिकट लगभग पक्की
भूपेश बघेल | पाटन |
TS सिंहदेव | अंबिकापुर |
ताम्रध्वज साहू | दुर्ग (ग्रामीण) |
रविंद्र चौबे | साजा |
मो अकबर | कवर्धा |
शिव डहरिया | आरंग |
अमरजीत भगत | सीतापुर |
गुरु रुद्रकुमार | नवागढ़ |
कवासी लखमा | कोंटा |
उमेश पटेल | खरसिया |
मोहन मरकाम | कोंडागांव |
जय सिंह अग्रवाल | कोरबा |
अनिला भेड़िया | डौंडीलोहारा |
चरणदास महंत | सक्ती |
संतराम नेताम | केशकाल |
अरुण वोरा | दुर्ग (शहर) |
अमितेश शुक्ला | राजिम |
धनेंद्र साहू | अभनपुर |
विकास उपाध्याय | रायपुर (पश्चिम) |
गुलाब कमरो | भरतपुर सोनहट |
दलेश्वर साहू | डोंगरगांव |
द्वारिकाधीश साहू | खल्लारी |
आशीष छाबड़ा | बेमेतरा |
विक्रम मंडावी | बीजापुर |
लखेश्वर बघेल | बस्तर |
रामपुकार सिंह | पत्थलगांव |
लालजीत राठिया | धर्मजयगढ़ |
पुरुषोत्तम कंवर | कटघोरा |
शैलेश पांडे | बिलासपुर |
विनोद चंद्राकर | महासमुंद |
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |