IPS अफसरों का तबादला, इन अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग… देखिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
- 2012 बैच के आईपीएस विवेक शुक्ला को राज्यपाल का परिसहायक बनाया गया है। वे फिलहाल 10वीं बटालियन छसबल बीजापुर में सेनानी के पद पर पदस्थ थे।
- 2015 बैच के आईपीएस सूरज सिंह परिहार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वे राज्यपाल के परिसहायक थे।