IFS ट्रांसफर: भारतीय वन सेवा अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आईएफएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि वन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कुल 5 वरिष्ठ IFS अफसरों के नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
– अनिल कुमार साहू, प्रधान मुख्य संरक्षक को सचिव छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।
– प्रेम कुमार, सचिव छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रायपुर को अपर प्रधान मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
– प्रभात मिश्रा, वन संरक्षक (विकास योजना) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक को प्रभारी सदस्य सचिव, छग बायोडायवर्सिटी बोर्ड, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
– बी विवेकानंद रेड्डी, प्रभारी कार्यकारी संचालक कार्यालय प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड को क्षेत्रीय महाप्रबंधक छग राज्य वन विकास निगम लिमिटेड में पदस्थ किया जाता है।
– शशि कुमार, वनमंडलाधिकारी वनमंडल दुर्ग को वनमंडलाधिकारी वनमंडल मरवाही की जिम्मेदारी दी गई है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |