नगरीय निकायों में तबादला, CMO समेत कई कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर… नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत अन्य कर्मचरियों का तबादला किया है।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। इस फेरबदल में कई नगरीय निकायों के सीईओ बदले गए हैं।
यहां देखिए ट्रांसफर लिस्ट…
मिथलेश अवस्थी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सक्ती, जिला- सारंगढ़- बिलाईगढ़-सक्ती को प्रभारी संयुक्त संचालक, कार्या, संयुक्त संचा. न.प्र. एवं वि. क्षे. का. जगदलपुर, जिला- बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।
सौरभ तिवारी, सहायक ग्रेड- 02 नगर पालिका परिषद रतनपुर, बिलासपुर को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत सक्ती, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़-सक्ती बनाया गया है।
राजेन्द्र नायक, मु.न.पा.अ. नगर पालिका परिषद् जामुल, जिला-दुर्ग को जोन आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई, जिला-दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जे.पी. बंजारे, मु.न.पा.अ. नगर पंचायत डौण्डी, जिला-बालोद को नगर पालिका परिषद् जामुल, जिला-दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
संतोष कुमार देवांगन, मानचित्रकार नगर पालिका परिषद् दल्लीराजहरा, जिला-बालोद को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत डौण्डी, जिला-बालोद बनाया गया है।