केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘गाँधी’ के हत्यारे को बताया देश का सपूत, ‘गोड़से’ को लेकर कह दी ये बड़ी बात !
दंतेवाडा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत करार दिया है।
शुक्रवार को दंतेवाडा में गिरिराज सिंह ने कहा कि, “गोडसे गांधी जी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं। उनका जन्म भारत में ही हुआ था। “
“वो औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं थे। जिसको बाबर के औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है, वो कम से कम भारत माता के सही सपूत नहीं हो सकते।”
यहां देखिए वीडियो
बता दें कि शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे।
दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कलेक्ट्रेट में ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना… शक्तिपीठ में PM मोदी और तीनों सेनाओं के नाम की जलती है ज्योत, अमित शाह भी कर चुके हैं दर्शनhttps://t.co/TTmUlyU76Y
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 9, 2023
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चर्चा की और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |