विहिप की विभागीय बैठक संपन्न, तीन जिलों की कार्यकारिणी घोषित
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। धर्मनगरी दंतेवाड़ा में रविवार को विश्व हिन्दु परिषद (विहिप) की विभागीय बैठक गायत्री मंदिर के सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में शामिल होने जगदलपुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले से सैकड़ों की संख्या में विहिप कार्यकर्ता दंतेवाड़ा पहुंचे थे।
बैठक में मुख्य रूप से चन्द्रशेखर वर्मा (विहिप के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष), जीतेंद्र वर्मा (प्रांत संगठन मंत्री), विभूति भूषण पाण्डे (प्रांत मंत्री विहिप), चंद्रकांत साहू (सह प्रांत सेवा प्रमुख) सरिता यादव (प्रांत मातृ शक्ति सह संयोजिका), रवि ब्रम्हचारी (विभाग मंत्री), मुन्ना राम नाग (द0ब0 विभाग मंत्री), गोपाल नाग (संघ के प्रांत कार्यकारी सदस्य), महेंद्र नायक (संघ के द0ब0विभाग प्रचारक) एवं दंतेवाड़ा जिला के जिला कार्यवाहक पवन माहेश्वरी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर उपस्थिति सभी सम्मानिय मंत्रियों ने बैठक की शुरूआत की। बैठक की अध्यक्षता प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने किया। श्री वर्मा ने कहा कि हिन्दूओं को कमजोर करने एवं एकता तोड़ने की साजिश इस देश में चल रही है।
हिन्दुस्तान हिन्दु राष्ट्र है और यहां जो भी जन्म लिया है वह जन्म से मरण तक हिन्दू ही रहेगा। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म इस गौरवशाली देश में हुआ और हमें इस बात का गर्व है कि हम सनातनी हिन्दु हैं। हिन्दुत्व की रक्षा एवं देशभक्तों को संगठित कर हमें देश को तोडऩे वाले असूरी शक्तियों को परास्त करना है।
Read More:
मांई दंतेश्वरी को चढ़ावे में मिले 50 लाख के ज़ेवर, इस परिवार ने भेंट किए 1 किलो स्वर्ण आभूषण https://t.co/fCduR2kBvD
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 4, 2021
इस मातृभूमि के गौरव के लिए हमें जीना और मरना है। विश्व हिन्दू परिषद देश में हिन्दुओं का सबसे बड़ा संगठन है। बैठक में उपस्थित विहिप के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पाण्डे ने उपस्थितजनों को विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य एवं विहिप के कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के अंत में जगदलपुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले के नई विहिप कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
दंतेवाड़ा कार्यकारिणी में भूतपदर के कर्मठ कार्यकर्ता राजाराम वट्टी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए चन्द्रकांत क्षत्रीय के नाम पर मुहर लगी। जिला मंत्री का दायित्व संतोष सिंह चौहान को दी गई।
⇓ ये VIDEO देखा क्या…
सह-जिला मंत्री- अंकुर भदौरिया, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, पंकज सिन्हा बचेली व जैनेंद्र सिंह ठाकुर दंतवाड़ा को उपाध्यक्ष और वीरेंद्र कुमार वर्मा को बजरंग दल जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। लखन ठाकुर, सुरेश कश्यप व संतोष राव को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में ओजस्वी भीमा मंडावी, उर्मिला तामो, पायल गुप्ता, कमला विनय नाग, उषा किरण पात्रे समेत अन्य मातृत्व शक्ति एवं विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।