आफत मचाएगा ‘मोचा’ तूफान, 12 मई तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, घरों में रहने की सलाह
Cyclone Mocha Alert: देश भर में मई के महीने में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी है। इसी बीच अब चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ तबाही मचाने आ रहा है।
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए आगामी 12 मई तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तूफान के मजबूत होने की दिशा में इससे प्रभावित राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला आगे बढ़ेगा।
IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में 8 मई से 12 मई के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं तटीय और सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
Read More :-
बारिश अलर्ट : छतरी लेकर रहें तैयार, अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी… इन 13 जिलों में आंधी के साथ बरसेंगे बादलhttps://t.co/uDquVPqk70
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 29, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आस-पास के इलाकों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
इन इलाकों में बारिश की चेतावनी
- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है।
सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
- पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है।
पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।
Heavy to very heavy rainfall and Squally winds over Andaman & Nicobar Islands during 08th to 12th May pic.twitter.com/Adnqc8nU1w
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 7, 2023
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आँधी चलने के आसार हैं।
- दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।
80 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चलेगी हवा
इस साइक्लोन के कारण 7 मई से बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
हवा की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़कर 9 मई को 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाएगी। फिर 10 मई को कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Read More :-
बाथरूम में Amrapali को नहाते देख Nirahua हुए बेकाबू, पीछे से बाहों में लेकर किया रोमांस, Video देख छूट जाएगा पसीनाhttps://t.co/IhPrPdryVF
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 30, 2023
- ये एहतियात बरतने की सलाह
साइक्लोन को देखते हुए मछुआरों, छोटे जहाजों, नाविकों और ट्रॉलरों को सलाह दी गई है कि वे 7 मई के बाद दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में न जाएं। जो लोग दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में हैं उन्हें 7 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी गई है।
- हल्की से तेज बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में 8 मई से 12 मई के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। वहीं, तटीय और सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा 10 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Read More :-
IAS Interview questions: ऐसी कौनसी चीज है जिसे हम पहन भी सकते हैं और खा भी सकते हैं? दिमाग वाले ही देंगे जवाब !https://t.co/C2UYAMld0V
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 7, 2023