ट्रांसफर ब्रेकिंग : वित्त विभाग में अफसरों का प्रमोशन, नए स्थानों पर मिली पदस्थापना
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य शासन द्वारा इन सभी अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नए स्थानों पर पदस्थापना की है।
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग की अवर सचिव शांता खरे के हस्ताक्षर से 28 फरवरी 2022 को उक्त ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।
जिन अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है उनमें संयुक्त संचालक को अतिरिक्त संचालक, उप संचालक को संयुक्त संचालक, ज्येष्ठ संपरीक्षक को सहायक संचालक और सहायक संचालक को उप संचालक के रूप में पदोन्नति मिली है।
देखिये पूरी लिस्ट…