पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या… अगवा कर ले गए नक्सली, जंगल में ले जाकर मार डाला
जगदलपुर / बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बार्डर एरिया में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत की घाट उतारा है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक का पहले अपहरण किया फिर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। युवक के शव को गांव में ही फेंक दिया।
शव के पास माओवादियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। नक्सलियों ने मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से कई ज्यादा वार किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कोंडापुर गांव से सबका गोपाल नाम के युवक का अपहरण किया था। फिर कुछ दूर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
Read More :-
आरक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, नक्सली वारदात की आशंका!
— Khabar Bastar (@khabarbastar) November 10, 2022
मौके पर वेंकटापुरम वाजेडू एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदरी ली है। पर्चे में नक्सलियों ने मृत युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए मौत की सजा देने की बात लिखी है।