‘पूना नर्कोम’ अभियान को एक और बड़ी कामयाबी, 11 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम’ अभियान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को 11 स्थायी वारंटी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।
सुकमा जिले के गादीरास थाने में इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस के मुताबिक सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अपराध दर्ज थे। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली जनमिलिशिया सदस्य हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
सरेंडर के पश्चात माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। बता दें कि सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान के तहत लगातार सफलता मिल रही है।
इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
1. देवा सोड़ी पिता दूला
2. सोड़ी जोगा पिता पाण्डु
3. जोगा पिता हड़मा
4. मुये पति गंगा
5. मंगडू पिता कोसा
6. सोड़ी मासा पिता रैय्या
7. कुंजाम पोज्जा पिता हुंगा
8. सोड़ी मुया पिता नन्दा
9. वेट्टी मासे पति मासा
10. कोड़िया पिता भीमराव
11. ताती आयता पिता राजा