दर्दनाक सड़क हादसा: मायके से तीज मनाकर लौट रही 2 महिलाओं की मौत… एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्रायवर फरार
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक दोनों महिलाएं अपने मायके से तीज मनाकर पैदल घर लौट रही थीं तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनको जोरदार टक्कर मार दी।
भीषण सड़क हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, एक्सीडेंट के बाद से आरोपी ट्रक ड्रायवर फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।
Read More:
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा… एक फोन आया तो आधी रात पहुंच गए बाढ़ पीड़ितों की मदद करने, खुद सामान उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया https://t.co/qoBhHUalIf
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 21, 2020
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना लोहरा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास की है। मृत महिलाओं के नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल है। दोनों महिलाएं शनिवार को अपने मायके से तीज पर्व मनाकर अपने घर जाने के लिये पैदल निकली थी।
Read More:
बस्तर में फिर फूटा कोरोना बम, एक दिन में 156 मरीज मिलने से मचा हड़कंप… लगातार दूसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार https://t.co/x7PDHv3QOf
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 21, 2020
इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को घटनास्थल से हटाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…