छत्तीसगढ़: 7 डिप्टी कलेक्टरों को मिला IAS अवार्ड‚ भारत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को IAS अवार्ड मिला है। भारत सरकार ने गुरुवार को IAS अवार्ड को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सरकार द्वारा जारी की गई आईएएस अवार्ड पाने वाले अधिकारियों की सूची में जयश्री जैन, चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका हृषि मोहबिया, फरिहा आलम, रोहतिमा यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और तुलिका प्रजापति का नाम शामिल है।
3 सीनियर अफसरों के कटे नाम
बता दें कि इस बार आईएएस अवार्ड के सात पदों के लिए 21 डिप्टी कलेक्टरों के नाम भारत सरकार को भेजे गए थे। लेकिन इनमें से तीन नाम सीनियर अफसरों अरबिंद एक्का (99 बैच), संतोष देवांगन (2000 बैच) और हीना नेताम (2002 बैच) का गोपनीय चरित्रावली के चलते नाम कट गया।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…