दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा में 23 सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। लिहाजा अब यहां 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है।
दंतेवाड़ा उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, छजकां, सीपीआई, बसपा, आम आदमी पार्टी, एनसीपी व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आबंटन के साथ ईवीएम में इनका क्रमांक भी जारी कर दिया गया है।
जानिए EVM में कौन प्रत्याशी किस नंबर पर होगा…
क्रमांक | प्रत्याशी का नाम | पार्टी | चुनाव चिन्ह |
1 | अजय नाग | नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी | घड़ी |
2 | ओजस्वी भीमा मंडावी | भारतीय जनता पार्टी | कमल |
3 | देवती कर्मा | इंडियन नेशनल कांग्रेस | हाथ |
4 | भीमसेन मंडावी | कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया | हसिया बाली |
5 | सुजित कर्मा | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) | हल जोतता किसान |
6 | हेमन्त पोयाम | बहुजन समाज पार्टी | हाथी |
7 | बल्लू राम भवानी | आम आदमी पार्टी | झाड़ू |
8 | योगेश मरकाम | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी | आरी |
9 | सुदरू राम कुंजाम | निर्दलीय | ट्रैक्टर चलाता किसान |
Read More : ‘आसमान से गिरे facebook में अटके’… ‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’
बता दें कि ईवीएम में सबसे अंत में नोटा होगा। उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को मतदान होगा और 27 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….