सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 12 जख्मी… हाईवा से टकराई और पलट गई ऑटो, घायलों में 6 की हालत गंभीर
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हाईवा और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद ड्राइवर हाईवा सहित भाग निकला। कांकेर के कोरर थाना क्षेत्र की यह घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हाटकर्रा निवासी 14 लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहाड़गोंदी गांव गए थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे वहां से सभी लोग ऑटो में बैठकर गांव लौट रहे थे।
इसी बीच कोकानपुर के पास हाईवा के पिछले टायर से टकराकर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को धनेलीकन्हार के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं द्रोपदी (35) पति मनहेर और रेखा दर्रो पति सुरेश को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ऑटो चालक भी शामिल है। घायलों में 6 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
खबर बस्तर की पॉपुलर खबरें आपने पढ़ी क्या...!
- Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
- अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें।
- कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें।
- Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें।
- सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
- khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |