नक्सलियों ने DRG के जवान की हत्या कर शव सड़क पर फेंका
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है। यहां माओवादियों ने एक सहायक आरक्षक को मौत के घाट उतार दिया है। दोरनापाल थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है।
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी में सहायक आरक्षक के रूप में तैनात जवान की नक्सलियों ने हत्या की है। मृत जवान का नाम कड़ती कन्ना है। नक्सलियों ने एक दिन पहले इसे अगवा कर लिया था। गुरूवार को गांव के पास जंगल में सहायक आरक्षक का शव पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि सहायक आरक्षक कड़ती कन्ना अपने गांव आरगट्टा गया हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही नक्सली गांव में पहुंचे और उसे उठा कर अपने साथ लेकर चले गए।
Read More:
पोटाली कैम्प में STF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात https://t.co/i5XgOvYSyK
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) March 12, 2020
बीती रात माओवादियों ने अपहृत डीआरजी के जवान की हत्या कर दी और शव गाँव के समीप जंगल में फेंक दिया। खबर है कि मृत जवान की पत्नी पंच है और इसे लेकर वह गांव गया हुआ था। इस बात की भनक लगते ही नक्सलियों ने पहले उसे अगवा कर लिया फिर निर्मम हत्या कर दी।
Note: यह एक ब्रेकिंग न्यूज है… खबर की विस्तृत जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी !
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |