मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर‚ हथियार व शव बरामद… IED ब्लास्ट में DRG का जवान जख्मी‚ एयरलिफ्ट करने की तैयारी
बीजापुर@ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। घटनास्थल से जवानों ने मृत नक्सली के शव के अलावा हथियार व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। जख्मी जवान को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इधर‚ पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है।
जानकारी के मुताबिक‚ मंगलवार को बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पूवर्ती के जंगलों की तरफ जवान एंटी-नक्सल आपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान घने जंगलों में जवानों की नक्सलियों से भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से काफी देर तक रुक रुककर गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया।
जवानों को अपने पर भारी पड़ता देख माओवादी हमेशा की तरह जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। गोलीबारी थमने के बाद जवानों ने घटनास्थल के आसपास सर्चिंग की‚ जिसमें मौके से एक माओवादी के शव के साथ 1 नग 12 बोर बंदूक, माओवादी वर्दी, IED, बैटरी, बिजली के तार और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
IED ब्लास्ट में जवान जख्मी
इधर‚ मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट होने से DRG का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान का नाम सहायक आरक्षक जोगेश्वर पैकरा है। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से उसके दाएं पैर के घुटने में चोट आई है। घटना के बाद जख्मी जवान को बासागुड़ा लाया गया‚ जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़िए…
अंडरगारमेंट धोने से किया इंकार‚ साहब ने भेजा नोटिस… हेड कांस्टेबल ने जवाब दिया– ‘नहीं धो सकता‚ मेरे आत्मसम्मान को चोट लगती है’ https://t.co/O4kA3NxipG
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 18, 2021
बताया गया है कि जख्मी जवान को एयर लिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। फिलहाल‚ उसे बासागुड़ा से बीजापुर ज़िला अस्पताल लाने की तैयारी चल रही है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…