के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डीआरजी के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। एनकाउंटर में मारे गए माओवादी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के मुलेर के जंगलों में DRG के जवान और नक्सलियों के बीच एक्सचेंज ऑफ़ फायरिंग हुई, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें : स्पाइक होल में गिरकर घायल हुआ माओवादी, DRG के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
बताया जा रहा है कि फुलबगड़ी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। इस सूचना के बाद डीआरजी की टीम शुक्रवार को इलाके की सर्चिंग के लिए निकली थी।
एरिया डोमिनेशन पर निकले जवान जैसे ही मुलेर इलाके के जंगलों में पहुंचे घात लगाए नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक लगातार फायरिंग होती रही। फिर जंगलों की आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने मौके पर सर्चिंग की तो घटना स्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ है। हालांकि, अभी मृत नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया है कि अभी भी डीआरजी के जवान मौके से नहीं लौटे हैं।
Note: यह एक ब्रेकिंग न्यूज है… खबर की विस्तृत जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी !
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |