आस्था गुरुकुल जावंगा के प्राचार्य संतोष प्रधान का हार्ट अटैक से निधन
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा ज़िले की जावंगा एजुकेशन सिटी में संचालित आस्था गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य संतोष प्रधान का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राचार्य संतोष प्रधान (45) मूलतः बीजापुर ज़िले के भैरमगढ़ के निवासी थे। वे लंबे समय से गीदम के जावंगा एजुकेशन सिटी के आस्था गुरुकुल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की सुबह उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना मिलने से परिवार शोकाकुल है।
बताया जा रहा है कि बीती रात संतोष प्रधान लघुशंका के लिए गए थे। लेकिन काफी देर बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने बाहर जाकर देखा तो वे बाथरूम में बेसुध पड़े थे।
उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।माना जा रहा है कि बाथरूम में ही हार्ट अटैक आने के बाद वे बेसुध हो गए थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को भैरमगढ़ में किया जाएगा।