सुकमा में बाढ़ का कहर: प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, कलेक्टर ने बाढ़ के हालात का लिया जायजा… बारिश से सड़कें हुई लबालब, BJP दफ्तर में घुसा पानी
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बाढ़ के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां पिछले 3 दिनों में दो बार बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोग हलाकान हैं। इधर, जिला प्रशासन ने बाढ़ के मद्देनजर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है।
गुरूवार को कलेक्टर चंदन कुमार ने झापरा पुल का निरीक्षण किया। भारी बारिश से झापरा पुल पूरी तरह डूब चुका है, जिसके चलते सुकमा जिले के एक दर्जन पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं ओड़िशा की ओर वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है।
Read More:
बस्तर की इस आदिवासी छात्रा की मदद को सामने आए एक्टर सोनू सूद…ट्वीट कर लिखा— ‘आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नयीं होंगी, घर भी नया होगा।’ https://t.co/KHag6YHVY5
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 19, 2020
बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते शबरी नदी उफान पर आ गई है। बाढ़ की वजह से सुकमा जिला टापू में तब्दील हो गया है। गुरूवार की सुबह 10 बजे शबरी का जलस्तर बढ़कर 8.56 मीटर हो चुका था। वहीं अभी भी लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में शबरी के जलस्तर में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
4 राहत शिविर बनाए गए
शबरी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी अधिकारियों को स्थिति पर सतत नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में 4 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। बाढ़गस्त इलाके में पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।
इधर, बोदागुड़ा के पास एनएच 30 पर भी जाम की स्थिति बन गई है। बाढ़ की वजह से हाईवे पर आवाजाही बंद है और मौके पर कई वाहन फंसे हुए हैं। दुब्बाटोटा के पास भी एनएच 30 पर नदी का पानी चढ़ गया है।
Read More:
जब बाढ़ में फंस गई ट्रक, ड्राईवर की लापरवाही से ग्रामीणों की खतरे में पड़ी जान… रेस्क्यू टीम ने इस तरह बचाया, देखिए VIDEO https://t.co/QEqZoWeLwU
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 18, 2020
गोरली नदी भी उफान पर है। कांजीपानी का ब्लाक मुख्यालय छिंदगढ़ से संपर्क टूट गया है। उधर, गोदावरी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कोंटा ब्लाक में भी बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बता दें कि बीते करीब एक सप्ताह से जिले में लगातार बारिश हो रही है।

भाजपा दफ्तर में घुसा पानी
जिले में हो रही भारी बारिश से आम लोग खासे प्रभावित हुए हैं। बारिश का पानी सुकमा शहर के मुख्यमार्ग पर भरने लगा है। सड़कें लबालब हैं ही घरों में भी पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है। इधर, बीजेपी दफ्तर में भी पानी घुस गया है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।