Author: Khabar Bastar

Avatar photo

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

नगर पंचायत चुनाव: 7018 लोग करेंगे मतदान, एक मतदाता थर्ड जेंडर पंकज दाउद @ बीजापुर। भले ही कोरोना के चलते भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ नगर पंचायत चुनाव की तारीख तय नहीं हो पाई है लेकिन इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दावा आपत्ति के बाद अंतिम वोटर्स लिस्ट तैयार हो गई है और वार्डों का आरक्षण भी हो गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार नगर पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले ज्यादा दिख रही है। दोनों ही नगर पंचायतों में पंद्रह-पंद्रह वार्ड हैं। नगर पंचायत भैरमगढ़ की ओर गौर करें तो पता चलता है कि यहां…

Read More

तेंदूपत्ता के नगद भुगतान की मांग, सैकड़ों आदिवासी उतरे सड़क पर… धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन पंकज दाउद @ बीजापुर। तेंदूपत्ता संघर्ष समिति के झण्डे तले सैक़ड़ों आदिवासी सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद जिला मुख्यालय में गुरूवार की सुबह पहुंचे और तेंदूपत्ता रेट बढ़ाने की मांग को लेकर अपनी बात जिला प्रशासन के सामने रखी। सूत्रों के मुताबिक रैली की शक्ल में आए सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय में इंद्रावती टाइगर रिजर्व कार्यालय के सामने सुबह 7 बजे एकत्र हुए। बताया गया है कि इसमें भैरमगढ़ एवं गंगालूर इलाके के ज्यादातर लोग थे। मुख्यालय में अचानक भीड़ की…

Read More

‘लोन वर्राटू’ में भागीदारी के चलते कांग्रेस नेता की हत्या ! भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी, कैम्प खुलने से भी नाराजगी पंकज दाऊद @ बीजापुर। भैरमगढ़ इलाके में नए कैम्प खुलने से नाराज नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम कश्यप (45) की शुक्रवार की देर शाम धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन पर नक्सलियों ने ‘लोन वर्राटू’ यानि घर वापसी अभियान में भागीदारी का भी आरोप लगाया। यहां से करीब 65 किमी दूर भैरमगढ़ ब्लाॅक के तालनार गांव में 10 नक्सली शुक्रवार की शाम करीब 7 सात बजे पहुंचे। इनमें से दो…

Read More

फागुन मंड़ई में कोरोना का ग्रहण, होली से पहले आमंत्रित देवी-देवताओं की हुई विदाई दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कोरोना संक्रमण काल में दंतेवाड़ा में चल रहे ऐतिहासिक फागुन मंड़ई में 800 साल पुरानी परंपरा का निर्वाह नहीं हो सका। होली से पहले ही शुक्रवार को आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई की गई। ऐसा कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते किया गया। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध फागुन मंड़ई का आयोजन 20 मार्च से 1 अप्रैल तक किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंड़ई में आमंत्रित देवी-देवताओं के साथ ही पुजारियों व सहायकों को 1 अप्रैल को विदाई दिया जाना था।…

Read More

बीजापुर में बड़ी वारदात, नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य की हत्या की… घर के आंगन में दिया वारदात को अंजाम बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मिरतुर के जिला पंचायत सदस्य बुधराम कश्यप को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने बुधराम कश्यप के तालनार स्थित घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि कांग्रेस से जुड़े बुधराम कश्यप मिरतुर क्षेत्र से जिला…

Read More

कोरोना पर सख्त हुआ प्रशासन: दस दिनों में 50 हजार वसूले गए, साढ़े 400 लोगों पर कार्रवाई पंकज दाउद @ बीजापुर। कोरोना को लेकर अब प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है और इसी क्रम में पालिका ने मास्क नहीं पहनने पर 10 दिनों में साढ़े 400 लोगों से करीब 50 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूल लिया। नगरपालिका के कर्मचारी और पुलिस के जवान हर दिन अलग-अलग स्थानों पर बगैर मास्क के पाए जाने पर जुर्माना वसूल कर रहे हैं। ये राशि पालिका के खाते में जा रही है। सीएमओ पवन कुमार मेरिया ने बताया कि पहले बगैर मास्क…

Read More

नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 17 वाहनों में की आगजनी कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 17 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। माओवादियों द्वारा जलाए गए सभी वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। जानकारी के मुताबिक, धनोरा थाना क्षेत्र के कुएमारी के पास नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गुरूवार को करीब 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सली मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंक डाला। घटना को…

Read More

बलदेव उरसा बने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी गठित पंकज दाऊद @ बीजापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद बलदेव उरसा भैरमगढ़ को सौंपा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने बुधवार को भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान भोपालपटनम, प्रवीण पोंदी एरमनार, लालू पोड़ियामी कुटरू एवं सीताराम कश्यप नेलसनार को बनाया गया है। वहीं महामंत्री मैथ्यूस कुजूर बीजापुर एवं तीरथ जुमार आवापल्ली होंगे। मंत्री का पद प्रवीण कड़ती जयवारम, वेंकट बट्टल मद्देड़, संतोष पुजारी कोण्डरोजी एवं लक्ष्मण पूनेम गंगालूर को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता भैरमगढ़…

Read More

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी बस को उड़ाया… ड्राईवर समेत DRG के 5 जवान शहीद, कई घायल नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सर्चिंग पर निकले जवानों की बस को माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में ड्राईवर समेत डीआरजी के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 12 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के दौरान बस में कुल 24 जवान सवार थे। जिनमें से 5 की शहादत हुई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा जवान इस…

Read More

निजीकरण के रास्ते आरक्षण खत्म करने की साजिश… यूथ कांग्रेस में उर्जा का संचार करने पहुंचे लीडर, केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प पंकज दाऊद @ बीजापुर। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छग प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर ने आशंका जताई है कि निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ेगी और फिर धीरे से आरक्षण को भी समाप्त कर दिया जाएगा। यहां आवापल्ली में युवक कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंची एकता ठाकुर ने जिले के यूथ कांग्रेस के विधायक एवं सांसद बनाने में योगदान की तारीफ करते कहा कि अभी संघर्ष थमा नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी एवं झूठ परोसने…

Read More