दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा डोर टू डोर जनसंपर्क के साथ ही बैठकों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल की बैठक गीदम में आयोजित की गई।
Read More : बाढ़ प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे थे विधायक, पर खुद फंस गए बाढ़ में ! पढ़िए ये खबर…
इस बैठक में मुख्य रूप से जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना मौजूद रहे। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को कहा कि इस उपचुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका सबसे अहम है। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझें और बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मण्डावी को जिताने प्राण प्रण से जुट जाएं।
Read More : ओपी चौधरी का पलटवार, PCC चीफ मोहन मरकाम से पूछे 7 सवाल… दी इस बात की चुनौती !
पूर्व विधायक बाफना ने कहा कि रमन सिंह के 15 साल व पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को आम जनता के बीच पहुंचाना हरेक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वहीं भूपेश बघेल के कुशासन और नाकामियां भी बूथ स्तर पर उजागर करनी है।
बाफना ने कहा कि दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमा मण्डावी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनकी पत्नी ओजस्वी चुनाव जीतेंगी और उनके अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करेंगी।
Read More : दंतेवाड़ा उपचुनाव से पहले CPI के खेमे में सेंध, पूर्व सरपंच सहित 25 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
युवा मोर्चा के नेता दीपक बाजपेई ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उपचुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष मनीष सुराना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी, कुणाल ठाकुर, श्रीकांत राव, राकेश तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….