छत्तीसगढ़ में सीधी भर्ती निरस्त… इस विभाग ने रद्द की भर्ती प्रक्रिया, देखिए आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब तक सीजी लोक सेवा आयोग और व्यापमं द्वारा आयोजित कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं।
इसी कड़ी में अब वन विकास निगम द्वारा लेखापाल और कनिष्ठ लेखापाल के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती को भी निरस्त कर दिया गया है।
Read More :-
सस्पेंड : कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-1 को किया निलंबित… साहब के चेंबर में ताला लगाना पड़ा भारी, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई@DantewadaDist
— Khabar Bastar (@khabarbastar) November 19, 2022
बता दें कि छत्तीसगढ़ वन विकास निगम द्वारा लेखापाल के 4 और कनिष्ठ लेखापाल के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
भर्ती प्रक्रिया के तहत व्यापमं द्वारा लिखित परीक्षा ली गई थी। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी है। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है।
देखिए वन विकास निगम द्वारा जारी आदेश…