बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर है। यहां नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ है।
घायल जवान का नाम नीला उद्दे बताया जा रहा है। प्रेशर आईईडी विस्फोट में जख्मी जवान को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह DRG की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के मनकेली के जंगलों में सर्चिंग के दौरान अचानक IED ब्लास्ट हो गया। इसकी जद में आने से जवान जख्मी हो गया।
Read More : जानिए, कौन नेताजी बने… ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’…
बताया गया है कि विस्फोट में जवान के पैर में चोट लगी है। घटना के फौरन बाद जवान को अस्पताल लाया गया। फिलहाल इलाज जारी है और डाक्टरों की टीम जवान की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….