DRG जवानों ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर… माओवादी का शव और हथियार बरामद
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल से मारे गए नक्सली का शव और हथियार आदि बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटेपाल के जंगल में डीआरजी दंतेवाड़ा एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
बताया जा रहा है कि जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दरमियान एटेपाल के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी नक्सलियों द्वारा की जा रही गोलीबारी का जवाब दिया और आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर चली गोलीबारी के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने आसपास सर्चिंग की तो मौके से एक पुरूष माओवादी का शव बरामद हुआ।
एनकाउंटर में मारे गए नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य माड़वी कोसा के रूप में की गई है। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीआरजी जवानों ने मौके से एक देशी हथियार व दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए नक्सली माड़वी कोसा के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न थानों में करीब 17 मामले दर्ज थे। वह नक्सली संगठन में जुड़ने के बाद विगत कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में ऑपरेशन अभी भी जारी है। जवानों के वापस लौटने के बाद मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।
खबर बस्तर की पॉपुलर खबरें आपने पढ़ी क्या...!
- Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
- अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें।
- कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें।
- Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें।
- सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
- khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |