Employees Salary Hike, Employees Grade Pay, Salary Hike : कर्मचारी-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें ग्रेड पे के साथ वेतन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए रास्ता साफ हो गया है।
छठे चरण में नियुक्त शिक्षकों के लिए सोमवार का दिन काफी राहत भरा है। नियोजित शिक्षकों के लिए ग्रेड पे के साथ वेतन एवं सेवा पुस्तिका संधारण के लिए लगातार शिक्षक मांग कर रहे थे।
DPO स्थापना के द्वारा बैक डेट में पत्र जारी किया गया है।
ग्रेड पे के साथ वेतन
विभागीय निर्देश अनुसार नियोजित शिक्षकों को 2 साल की सेवा तथा ग्रेड पे के बिना वेतन उपलब्ध कराया जा रहा था।
2 साल की सेवा के बाद नियोजित शिक्षक कर्मचारियों की सेवा संतुष्टि मानी जाती थी। तब उन्हें ग्रेड पे के साथ वेतन दिया जाता था।
कई जिलों में ग्रेड पे के साथ वेतन देने के लिए पत्र जारी हो गया था। लेकिन डीपीओ द्वारा पत्र जारी करने में लगातार देरी की जा रही थी।
कई मीडिया चैनल में प्रमुखता से खबर दिखाने के बाद आखिरकार आदेश जारी किया गया है।
वेतन में बड़ी वृद्धि
छठे चरण में बाहर जिले के तमाम नियोजित शिक्षकों के लिए अब ग्रेड पे के साथ होने वेतन उपलब्ध कराए जाएंगे।
ऐसे में उनके वेतन में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। बिहार के बेगूसराय जिले में जारी हुए आदेश में स्पष्ट किया गया है।
2 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण एवं सेवा पुस्तिका संधारण के संबंध में आदेश जारी किया गया है।
नियोजित प्रारंभिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 5200 से 20200 वेतनमान के साथ ग्रेड पे 2000, 2400 और 2800 स्वीकृत किया गया है।
वेतनमान के साथ ग्रेड पे 2000, 2400 और 2800 स्वीकृत
ऐसे भी नियोजित शिक्षकों को समय-समय पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप घोषित महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, आवास भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि भी दिया जाएगा।
नियोजित शिक्षकों को 2 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत वेतनमान के साथ ग्रेड पे दिया जाना अनिवार्य है।
ऐसे में जिनकी सेवा दो वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उन्हें विभागीय नियम अनुसार वेतन निर्धारण कर सेवा पुस्तिका संधारण करते हुए इसका लाभ दिया जाए।
इसके आदेश को कार्यालय के मूल प्रति में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। आदेश जारी होने के साथ ही उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।
इसके साथ ही उनके खाते में 20000 से ₹25000 तक की राशि देखी जाएगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |