कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल ख़त्म, इस मंत्री से चर्चा के बाद माने कर्मचारी
रायपुर @ ख़बर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार को फेडरेशन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि बीते 22 अगस्त से अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के करीब 4 लाख कर्मचारी हड़ताल पर थे। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बेमियादी हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया था।
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की मध्यस्थता के बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव से अधिकारी-कर्मचारियों की चर्चा हुई।
शुक्रवार को मंत्री रविन्द्र चौबे से चर्चा के बाद फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हड़ताल को खत्म करने का निर्णय ले लिया गया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की थी कि वे हड़ताल खत्म कर दें। आखिरकार सीएम की इस अपील को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।
गौरतलब है कि कर्मचारी संगठन केंद्र सरकार की तरह 34 फीसदी महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा देने की मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। बीते जुलाई महीने में भी कर्मचारी इस मांग को लेकर हड़ताल कर चुके थे।