LPG Cylinder Price: सुबह-सुबह आई खुशखबरी, ₹100 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, यहां देखें नया रेट
LPG Cylinder Price: अगस्त महीने के पहले ही दिन राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू LPG गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है।
इस बार कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की बड़ी कटौती की गई है। कीमतों में हुए अपडेट के बाद अब देश की राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए हो गई है।
पिछले महीने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1780 रुपए पहुंच गई थी। इस बार कीमतों में कमी होने से होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिली है।
जानिए किस शहर में क्या है दाम
- नई दिल्ली — 1680 रुपए (100 रुपए की कमी)
- मुंबई — 1640.50 रुपए (93 रुपए की कमी)
- कोलकाता — 1802.50 रुपए (93 रुपए की कमी)
- चेन्नई — 1852.50 रुपए (92.50 रुपए की कमी)
सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तो कमी कर दी है, लेकिन घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Read More:
Trending Gk question: भारत का ऐसा कौन सा मंदिर है जिसकी परछाई नहीं बनती है ?https://t.co/RLFqgdcjDO
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 1, 2023
मार्च में 14.2 किलो वजनी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ था। तक से यही रेट चल रहे हैं।
ये रही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
- नई दिल्ली — 1103 रुपए प्रति सिलेंडर
- मुंबई — 1102.50 रुपए प्रति सिलेंडर
- कोलकाता — 1129 रुपए प्रति सिलेंडर
- चेन्नई — 1118.50 रुपए प्रति सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत ऐसे चेक करें
अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों का ताजा अपडेट देखना चाहते हैं तो आप वेबसाइट iocl.com/prices-of-petroleum-products पर जा सकते हैं। यहां आपको LPG सिलेंडर के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे।
Read More:
Trending GK Questions: किस देश में कुंवारे रहने पर सजा दी जाती है ? सिर्फ 10% लोग जानते हैं उत्तर, 90% हो गए फेल !https://t.co/Bm74FicaRx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 31, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |