IAS विनीत नंदनवार ने दंतेवाड़ा कलेक्टर का कार्यभार संभाला, ज्वाइन करते ही कलेक्टोरेट का किया निरीक्षण
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नव नियुक्त कलेक्टर विनीत नंदनवार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने ज्वाइन करते ही कलेक्टोरेट परिसर में संचालित दफ्तरों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
बता दें कि 2013 बैच के आईएएस अफसर विनीत नंदनवार आज दंतेवाड़ा पहुंचे और जिला कलेक्टर कार्यालय में पूर्व कलेक्टर दीपक सोनी के हाथों विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थ कलेक्टर विनीत नंदनवार को पदभार ग्रहण कराते पूर्व कलेक्टर दीपक सोनी ने शुभकामनाएं दी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, सहित अनेक जिलाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नंदनवार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला संयुक्त कार्यालय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महिला बाल विकास, कोषालय, जिला शिक्षा कार्यालय जैसे अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि आईएएस विनीत नंदनवार पड़ोसी जिले सुकमा में बतौर कलेक्टर पदस्थ थे। वहां से उनका दंतेवाड़ा ट्रांसफर हुआ है, वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी का तबादला कोंडागांव हुआ है।