केरल में मानसून ने दी दस्तक: जानिए छत्तीसगढ़ में कब आएगा मानसून, कब से शुरू होगी बारिश
रायपुर @ खबर बस्तर। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देर से ही सही पर केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरूवार को केरल में मानसूनी बारिश की शुरूआत हुई है।
ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि जल्द ही मानसून पूरे देश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी यही संभावना व्यक्त कर रहा है।
Read More :-
सुहागरात में पत्नी ने कर दिया कांड, CRPF जवान का काट दिया ये अंग ! दो दिन पहले ही कोर्ट में की थी शादीhttps://t.co/RDD95WeQBg
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 8, 2023
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून केरल से होकर बस्तर के रास्ते पहुंचता है। इस बार मानसून पूरे 7 दिन लेट है तो उम्मीद की जा रही है कि 20 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा।
छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मानसून
आमतौर पर हर साल केरल में एक जून को मानसून की एंट्री होती है। इसके बाद छत्तीसगढ़ तक पहुंचने में इसे 13 दिन लगते हैं। अमूमन 13 जून को बस्तर संभाग में मानसून की दस्तक होती है। अगले कुछ दिन में मानसून समूचे प्रदेश में सक्रिय हो जाता है।
इस बार मानसून 8 दिन पीछे है। लिहाजा बस्तर तक पहुंचने में इसे 20-21 जून लग जाएगा। वहीं राजधानी रायपुर तक पहुंचने में 24 जून का समय लगेगा। उम्मीद है कि 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
मौसम केंद्र रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरूवार को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं उत्तरीय तटिय आंध्र प्रदेश और आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलो मीटर उपर स्थित है।
इधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के बाद छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |