बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना तर्रेम इलाके की है। जख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह तर्रेम के जंगलों में प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक जवान जख्मी हो गया। घायल जवान का नाम मुन्ना कुमार बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : पेड़ पर लटकी मिली आरक्षक की लाश, 15 दिन से ड्यूटी से नदारद था जवान
बताया जा रहा है कि बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा के लिए तर्रेम स्थित बेस कैंप से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट में घायल जवान को बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि करते बताया कि जवान के पैर में चोट लगी है। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।
आपको बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय दौरे पर बीजापुर आ रहे हैं। सीएम के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। इसी बीच आईईडी ब्लास्ट की इस घटना ने सुरक्षा बलों की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |