CRPF कैम्प में बारिश ने मचाई तबाही… आंधी- तूफान से बैरक हुआ क्षतिग्रस्त, 4 जवान हुए जख्मी
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीते दो दिनों में हुई बेमौसम बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं बस्तर संभाग में कई जगहों पर बारिश ने जमकर तबाही भी मचाई है।
शनिवार को हुई झमाझम बरसात से जावंगा 231 बटालियन CRPF मुख्यालय कैम्प में पानी घुस गया। वहीं बारिश/तुफान एवं ओलावृष्टि के कारण बैरक भी क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दिनांक 18/03/2023 को शाम के समय लगभग 19:30 बजे 231 बटालियन मुख्यालय जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा में तेज बारिश/तुफान एवं ओलावृष्टि के कारण जवानों के रहने वाली बैरक, बाथरूम, मैस स्टोर एवं सरकारी सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है।
साथ ही बैरक में रह रहे 04 जवानो को चोट पहुंची है। वहीं 01 जवान को बांये कंधे में अधिक चोट पहुंची है, जिसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में ईलाज हेतु भेजा गया है। साथ ही चोटिल जवानों का उपचार बटालियन अस्पताल में किया जा रहा है।
मौके पर बटालियन में मौजूद सुरेन्द्र सिंह कमाण्ड़ेंट द्वारा क्षतिग्रस्त हुए ईमारतों का मुआयना किया। जान माल व संपत्ति के नुकसान का जायजा लिया।
क्षतिग्रस्त संपत्ति के नुकसान का आकलन कर उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। कमाण्डेंट ने जवानों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया है।