IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 8 जिलों के SP और दो IG बदले गए… ASP की भी नई पोस्टिंग
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन तबादलों के नाम रहा। आज देर शाम राज्य सरकार द्वारा 18 वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है।
इस फेरबदल में दुर्ग, सूरजपुर, सरगुजा, जांजगीर चांपा, जशपुर व बीजापुर समेत 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। वहीं दो आईजी व एक DIG स्तर के अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से सोमवार देर शाम इस बाबत आदेश जारी किया गया है।
– आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज को गुप्त वार्ता का IG बनाया गया है।
– ओम प्रकाश पाल, IG दुर्ग रेंज को रायपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
– बीएस ध्रुव, DIG पुलिस मुख्यालय को छसबल बस्तर रेंज जगदलपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
– डीके गर्ग, सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल बस्तर रेंज को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बिलासपुर रेंज का DIG बनाकर भेजा जा रहा है।
– अमित तुकाराम कांबले, पुलिस अधीक्षक सरगुजा को छसबल 4थी वाहिनी माना का सेनानी बनाया गया है।
– डीआर आंचला, पुलिस अधीक्षक मुंगेली को सेनानी छसबल 14वीं बटालियन बालोद भेजा जा रहा है।
– विजय अग्रवाल, एसपी जशपुर को जांजगीर-चांपा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
– रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सूरजपुर जिले का SP बनाया गया है।
– अभिषेक पल्लव, एसपी जांजगीर-चांपा को दुर्ग जिले का पुलिस कप्तान
नियुक्त किया गया है।
– मोहित गर्ग, सेनानी 14वीं वाहिनी छसबल बालोद को बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
– भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को सरगुजा का एसपी बनाया गया है।
– चंद्रमोहन सिंह, सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना, रायपुर से हटाकर मुंगेली जिले का SP बनाकर भेजा जा रहा है।
– राजेश अग्रवाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू रायपुर को जशपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।
– अंजनेय वैष्णव, एएसपी सुकमा (नक्सल ऑपरेशन) को बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
– जितेन्द्र कुमार यादव, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दुर्ग को भानुप्रतापपुर का नया एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) बनाया गया है।
– योगेश कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को एएसपी (ऑपरेशन) सुकमा भेजा जा रहा है।
– पुष्कर शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर को नारायणपुर जिले में एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) की कमान सौंपी गई है।