पुलिस ट्रांसफर : IPS व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य शासन द्वारा IPS व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
इस फेरबदल में एएसपी व CSP स्तर के अफसर इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में पुलिस (गृह) विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला…
- गौरव रामप्रवेश राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आपरेशन बीजापुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- ओम प्रकाश चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- नीरज चन्द्राकर, उप सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर बनाया गया है।
- मनोज ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक एटीएस विशाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर को नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- राजीव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक उरला रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम), उप पुलिस अधीक्षक एटीएस विशाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- वीरेन्द्र चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा रायपुर को नगर पुलिस अधीक्षक उरला रायपुर बनाया गया है।