पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थानों के बदले गए प्रभारी… TI, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर आदेश जारी
जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ अफसरों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
बुधवार को जारी ट्रांसफर लिस्ट में 6 निरीक्षक, 3 सब इंस्पेक्टर, एक प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षकों के नाम शामिल है। जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों को दूसरी जगहों पर पदस्थापना दी गई है।
इनका हुआ ट्रांसफर….
- निरीक्षक शिवशंकर गेंदले को जगदलपुर का यातायात प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक कौशलेश देवांगन को रक्षित केन्द्र जगदलपुर भेजा गया है।
- निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास को बकावंड चौकी प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव को करपावंड चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा को ककनार चौकी प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक राकेश कुमार राठौर को घोटिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
- उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र चौहान को थाना दरभा में पदस्थ किया गया है।
- उप निरीक्षक पीयुष बघेल को पखनार का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
- उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी को थाना नगरनार भेजा गया है।
- प्रधान आरक्षक बबलू ठाकुर को थाना मारडूम में पदस्थ किया गया है।
- आरक्षक रवि सरदार को कोलेंग कैम्प दरभा थाना भेजा गया है।
- आरक्षक सत्यनारायण गोयल को थाना बुरगुम में पदस्थ किया गया है।