बच्चे को चुराने आई थीं दो महिलाएं, बोरे में भरकर ले जा रही थी… जानिए फिर क्या हुआ ?
पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां अटल आवास में शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे 5 साल के एक बच्चे को चुराने की कोशिश दो महिलाओं ने की। रिश्ते में बच्चे के मामा ने हिम्मत दिखाई और एक महिला को धकेल कर गिरा दिया। हड़़बडी में पकड़े जाने के डर से दोनों महिलाएं भाग गईं।
अटल आवास में सुबह सभी अपने घरों में थे या फिर काम पर गए थे। इससे सड़कों में सूनापन था। इस वक्त पांच साल का एक बच्चा घर से निकलकर खेल रहा था। दो महिलाएं वहां आईं और इनमें से एक महिला दूर खड़ी हो गई ताकि वह लोगों पर नजर रख सके।
इस दौरान दूसरी महिला ने बच्चे को बोरे में भर लिया। इसके पहले उस बच्चे का मुंह रूमाल से बांध दिया। वह महिला बच्चे को करीब तीन मीटर तक घसीट कर ले गई।
इसी दौरान बच्चे का 13 साल का मामा आ गया। उसने बोरे के बारेे में उस महिला से पूछा तो उस महिला ने बताया कि इसमें लोहा है। जब बच्चे ने बोरे में लात मारी तो उसमें से बच्चे की रोने की आवाज आई। इस बीच मामा ने उस महिला को धकेल दिया।
महिला गिर पड़ी और भागने लगी। मामा ने बोरे का खोला और बच्चे को बाहर निकाला। उसके मुंह से रूमाल हटाया और पानी पिलाया।
इस घटना से पूरे अटल आवास में भय का माहौल है। इस घटना की सूचना कोतवाली को दे दी गई है। घटना के वक्त पांचवी पढ़ रहे बच्चे के पिता उसका रिजल्ट लेने स्कूल गए थे जबकि मां बाजार गई थी।