कलेक्टर बंगला परिसर में नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर बंगले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक पेड़ पर नगर सैनिक का शव लटकता पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर बंगले में तैनात होमगार्ड हेमेंद्र मांझी ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह बंगले के पीछे आम पेड में उसका शव फंदे पर लटकता देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें नगर सैनिक हेमेंद्र मांझी ने लिखा है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान है और परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि नगर सैनिक मांझी रोज की तरह कलेक्टर बंगला में ड्यूटी पर तैनात था। सोमवार की शाम वह अपने घर से टिफिन में खाना लेकर ड्यूटी पर गया था। रात को उसने खाना भी खाया और मोबाइल तथा टिफिन मोर्चे में ही छोड़कर बंगले के पीछे हिस्से में चला गया। सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली।
बीजापुर कोतवाली टीआई ने बताया कि नगर सैनिक हेमेंद्र मांझी ने कलेक्टर बंगला के पीछे आम पेड में फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
सुसाइड नोट में लिखा
होमगार्ड हेमेंद्र मांझी ने सुसाइड नोट में आर्थिक परेशानी का जिक्र करते हुए बच्चों को ठीक से रखने की बात लिखी है। वहीं मृतक ने अपनी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक, नगर सैनिक हेमेंद्र मांझी बीजापुर के समीप मांझीगुड़ा गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री व एक पुत्र है। होमगार्ड की ड्यूटी कलेक्टर बंगले में लगी थी।
सोमवार शाम को वह ड्यूटी पर कलेक्टर बंगला पहुंचा था। मंगलवार की सुबह जब होमगार्ड की लाश पर बंगले के अन्य कर्मियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |